अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के प्राणपुर स्थित मरोरा घाटी पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे कलाई चूना पत्थर के पाउडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक और क्लीनर सुरक्षित बच गए तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान से ललितपुर जा रहा ट्रक क्रमांक RJ05GB6755 मरोरा घाटी पर पहुंचा, तभी ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया। दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मरोरा घाटी पर तीखे मोड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, कुकू तलैया और थाने के बीच बीआरसी कार्यालय के सामने बन रहे एक कथित अंधे मोड़ को लेकर भी नागरिकों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
