सोनभद्र ।सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सर्किल नगर का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, थाना चोपन प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित सभी थानों के विवेचकगण उपस्थित रहे। अर्दली रूम के दौरान विभिन्न प्रकरणों में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं एवं पार्ट-पेन्डिंग विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करते हुए अनावश्यक विलंब से बचें तथा प्रकरणों में नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्यवाही पूर्ण करें।इसके अतिरिक्त एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही धारा 68F एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित प्रकरणों में आवश्यक विधिक प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक प्रयास करने तथा लंबित गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाहियों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।अर्दली रूम के दौरान महिला संबंधी अपराधों एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई। संबंधित थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने, त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़िताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए प्रकरणों में प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा सभी संबंधित थाना प्रभारियों एवं विवेचकगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
