*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
मोतिहारी में भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी चल रही है. घर और गैस एजेंसी समेत कई जगह पहुंची टीम.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी से मंगलवार की सुबह बड़ी खबर सामने आई है. केसरिया नगर पंचायत की पंचायत अध्यक्ष किरण देवी और उनके पति रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गैस एजेंसी और कई अन्य प्रतिष्ठानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है. टीम सुबह से संपत्ति और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है.
ईओयू को शिकायत मिली थी कि पिछले दस वर्षों में रिंकू पाठक और उनकी पत्नी किरण देवी ने कथित रूप से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है. रिंकू वर्तमान में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 के पार्षद हैं. वहीं उनकी पत्नी किरण देवी केसरिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद हैं.
भ्रष्ट तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप
दोनों के विरुद्ध भ्रष्ट तरीके से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 29/26 दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संशोधित धारा 13(2) के साथ धारा 13(1)(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में पटना स्थित माननीय विशेष न्यायालय निगरानी से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने 27 अक्टूबर, 2026 को तलाशी अभियान शुरू किया.
पांच ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई
आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आरोपियों से जुड़े पांच ठिकानों पर तलाशी की जा रही है. इनमें पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर टोला स्थित पैतृक आवास और केसरिया बाजार में पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित निजी आवास शामिल है.
आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिक्कू पाठक और उनकी पत्नी किरण देवी के खिलाफ ज्ञात आय के वैध स्रोतों से कुल 3 करोड़ 56 लाख 65 हजार 118 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 124.81 प्रतिशत अधिक बताई गई है.
“तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी. फिलहाल विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है. तलाशी के दौरान मिलने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”-आर्थिक अपराध इकाई

रिपोर्ट:अमरजीत सिंह