बूंदी करवर।
पंचायती राज चुनाव में टिकट वितरण को लेकर करवर क्षेत्र में गुर्जर समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। युवा नेता हंसराज गुर्जर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दलों ने पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के पदों पर समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया।
हंसराज गुर्जर के अनुसार, करवर क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों में गुर्जर समाज की अच्छी-खासी आबादी होने के बावजूद टिकट नहीं मिलने से समाज में रोष है। उन्होंने बताया कि समाज के वरिष्ठ लोगों और युवाओं से चर्चा के बाद आगामी एक-दो दिनों में बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। साथ ही, नाराजगी दूर नहीं होने पर पार्टी नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने और गुर्जर बाहुल्य गांवों में उनके प्रवेश का विरोध करने की चेतावनी भी दी गई है।
बूंदी जिले से सोनू सैनी की खास रिपोर्ट
