हरदोई, उत्तर प्रदेश। शहर के मारुति कॉन्सेप्ट नेक्सा शोरूम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कार खरीदने पहुंचे एक ग्राहक के साथ कथित तौर पर कर्मचारियों द्वारा अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राहक के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर शोरूम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या शोरूम प्रबंधन अपने कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा?
फिलहाल शोरूम प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया और घटना की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
📢 ग्राहकों के सम्मान और जवाबदेही का सवाल!
ITN NATIONAL NEWS | SHIVAM SHUKLA
📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश
