इंडियन टीवी न्यूज़ जिला प्रभारी मोहम्मद इकराम की रिपोर्ट
नजीबाबाद।
नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में साहनपुर नगर पंचायत चेयरमैन एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के भावी विधानसभा प्रत्याशी खुर्शीद मंसूरी ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समर्थन और सहयोग की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने खुर्शीद मंसूरी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया। लोगों से मिले स्नेह और समर्थन पर खुर्शीद मंसूरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर खुर्शीद मंसूरी ने ग्रामीणों से लखनऊ में आयोजित होने वाली आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जन स्वराज रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रैली के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद होंगे।
उन्होंने कहा कि जन स्वराज रैली सामाजिक न्याय, भाईचारे और बहुजन समाज की आवाज को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी साथियों से रैली को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सूफी नफीस अहमद, वर्तमान प्रधान आसिफ, फिरासत हुसैन, जैनुल, सरताज, महफूज अली, अनवर, अल्ताफ, साजिद, नौशाद, इदरीस, शहजाद, सद्दाम, मुश्ताक, आबिद, आसिफ, जहीर, रिजवान, शकील, सरफराज, परवेज, साइम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।
