चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा।

इस्लामनगर/बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी के साथ एक बाल अपचारी को पकड़ा है पुलिस ने चोरी की छं मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना इस्लामनगर पुलिस ने 3 नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान इस्लामनगर बहजोई मार्ग से दो युवकों को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ और वाहनों की जांच की। पकड़े गए आरोपी की पहचान तनिष्क वाष्ण्रेय 22 वर्ष निवासी पक्का कटरा थाना चंदौसी जनपद संभल के रूप में हुई पुछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों को उन्होंने विभिन्न स्थानों से चोरी की है चोरी की मोटरसाइकिल को इस्लामनगर के पास एक बंद भट्टे के पीछे छुपा कर रखी है बाद में उन्हें बेच दिया जाता था पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंचकर कर तलाशी ली। जहां से चार मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। जिसमें हीरो स्प्लेंडर,हीरो स्प्लेंडर प्रो, बजाज सीटी 100 और स्प्लेंडर हीरो प्लस सहित अन्य बाइक शामिल है कुछ मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट गायब थी पुलिस ने थाना इस्लामनगर पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
