रिपोर्टर : ज़ाकिर ज़ंकार, डांग-आहवा
डांग जिले में वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 2 नवंबर, 2026 को सापुतारा में द्वितीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता RBI के क्षेत्रीय निदेशक श्री अमरेश रंजन ने की।
श्री रंजन ने कहा कि बैंकों को केवल पारंपरिक ऋण व्यवस्था तक सीमित न रहकर डांग के समग्र विकास के लिए विशेष रणनीति अपनानी चाहिए। डांग की पहाड़ी एवं भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आजीविका संवर्धन, बुनियादी सुविधाओं, कौशल विकास तथा स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में डांग में इको-कल्चरल टूरिज्म की संभावनाओं का उपयोग कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा दूरसंचार एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भी आग्रह किया गया। ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में गुजरात लाइवलीहुड प्रमोशन कंपनी (GLPC) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री जी.वी. सुनील कुमार, SBI के मुख्य महाप्रबंधक श्री बालाजी कुमार सिंह सामंता, विभिन्न बैंकों के राज्य प्रमुख, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
