हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव के बाहर धान के खेत में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल के पास एक प्राइवेट लाइनमैन का झुलसा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छितरामऊ निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात पत्नी से फोन पर बात करते हुए जितेंद्र ने पांच मिनट में घर लौटने की बात कही थी, लेकिन गुरुवार सुबह उनका शव खेत में मिला। घटनास्थल से एक कैंची भी बरामद हुई है।
विद्युत विभाग के अनुसार संबंधित लाइन में कोई फॉल्ट नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
हरदोई से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट।
