गोपाल इंटरनेशनल न्यूज़ | गोवर्धन, मथुरा
गोवर्धन। दीपावली के पावन त्योहार को लेकर गोवर्धन के पथवारी रोड पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। दीपावली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रंग-बिरंगी झालरों, सजावटी सामान, मिठाइयों और दीपावली की अन्य सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार हैं। वहीं सड़क पर लोगों और वाहनों की बढ़ती आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बन गई है।
त्योहार की रौनक के बीच दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब लोगों को यातायात व्यवस्था सुचारु होने का इंतजार है।
गोपाल मिश्रा
जिला संवाददाता, मथुरा
गोपाल इंटरनेशनल न्यूज़
