डिप्टी कलेक्टर से हुज्जत करना पड़ा भारी,प्रकरण दर्ज करवाकर दिखा दिया थाने का रास्ता।
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर । मंदसौर में आज एक अलग ही घटनाक्रम हुआ। वो भी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहोर के साथ,अरविंद माहोर आज मंदसौर अपने घर से निर्वाचन की ड्यूटी में मल्हारगढ़ जा रहे थे तभी बाइक पर सवार दो नाबालिग उम्र के छिछोरे महू नीमच हाईवे पर तेज गति से बाइक चलाकर कट- बाजी कर रहे थे। जो जानलेवा भी साबित हो सकता था,जब दोनों नाबालिक को डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहोर समझाने लगे तो वहा मोजूद चाय की गुमटी पर चाय बेचने वाले पति पत्नी दोनों बेवजह हंगामा करने जा पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर के साथ महिला जबरन माथे आने लगी और हुज्जतबाजी करने लगी इतना ही नहीं उस महिला का पति भी माथे आने लगा और नौबत हाथापाई तक आ गई,वहा मोजूद लोगो को भी नहीं पता कि आखिर सब हो क्या रहा है और किसके साथ हो रहा है और समझा कोन रहा है जहा डिप्टी कलेक्टर नाबालिग को समझा रहे थे कि ऐसे बाइक पर स्टंट ना करे ताकि कभी भी दुर्घटना ना हो बाइक चलाते समय,लेकिन वहा मोजूद चाय की गुमटी वाली महिला डिप्टी कलेक्टर से घटिया किस्म की हारकर करने लगी।जिसके बाद प्रशाशन एक्शन मोड़ मे आ गया और अवैध रूप से लगी गुमटी तत्काल कार्यवाही कर नेस्तनाबूत कर दिया और डिप्टी कलेक्टर की रिपोर्ट पर थाना वाई डी नगर पुलिस ने दोनों पति पत्नी मनोहर झरिया और भवना झरिया के ऊपर कार्यवाही करते हुए निम्न धाराओं मे 353,332, 186, 323, 294, 506, 34 प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये महिला अन्य संदिग्ध कामों में भी लिप्त है और आए दिन बेवजह लोगो के माथे आती रहती है।