केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की सैयद शाहनवाज हुसैन की तारीफ। दिल्ली में स्वदेश कॉन्क्लेव में देश में इथेनॉल उत्पादन की जरूरत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शाहनवाज हुसैन बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इथेनॉल जैसे कृषि अपशिष्ट से बनने वाले उत्पाद न सिर्फ देश की पूंजी बचाएंगे बल्कि किसानों की भी तकदीर तस्वीर सवरेगी।

दिल्ली के विज्ञान भवन में बालाजी फाउंडेशन द्वारा स्वदेश कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था। जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शिरकत की।
राहुल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज भागलपुर बिहार