डिंडौरी म प्र…….….
बिजली की समस्या को लेकर धरना:बजाग जनपद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

डिंडौरी में बुधवार को बजाग जनपद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक ओमकार मरकाम की अगुवाई में बिजली की समस्या को लेकर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बिजली की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
*10 वर्षों से बजाग क्षेत्र में बिजली व्यवस्था हुई बदहाल*
बजाग से जनपद सदस्य लोकेश पटेरिया ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से बिजली व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विक्रमपुर, नीम टोला, बिझौरा,अमाडोंगरी सहित कई ग्रामों में आए दिन बिजली बंद रहती है। धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक ओमकार मरकाम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन स्थल में रघुपति राघव राजा राम शिवराज को सम्मति दे भगवान का गाना गाया। कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता मौजूद नहीं थे लिहाजा डिंडौरी से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील मरकाम ने जाकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत साहू, जावेद इकबाल, दीपचंद पुषाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश