डिंडौरी म प्र…..……. एक पत्र से मचा बवाल:जनपद सदस्य ने लिखा- सचिव, सहायक सचिव को हटाए, तब करेंगे काम, सीईओ ने कहा- उनको अधिकार नहीं।

डिंडौरी जनपद क्षेत्र के एक जनपद सदस्य का एक पत्र इन दिनों वायरल हो रहा है। पत्र दरअसल ग्राम पंचायत के मजदूरों ने लिखा था। जिसमें मजदूरों ने ग्राम पंचायत से रोजगार की मांग की थी। लेकिन जनपद सदस्य ने पत्र में टीप लिख दी कि ‘मजदूर भूखे नहीं मर रहे है। पहले सचिव और सहायक सचिव को हटाया जाए।’ जब पत्र की सत्यता की पुष्टि के लिए जनपद सदस्य से बात की तो उन्होंने पत्र की पुष्टि कर दी। जनपद सदस्य की टीप के मामले में अब जनपद सीईओ जनपद सदस्य को पत्र जारी करने की बात कह रहे है।
*भूखे नही मर रहे मजदूर, पहले सचिव सहायक सचिव हटाए*
दरअसल, उदरी ग्राम पंचायत के मजदूरों ने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को पत्र लिख कर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की थी। जब मजदूर ग्राम पंचायत पहुंचे तो उस दौरान क्षेत्र की जनपद सदस्य मीना हिरोंदे बैठक में मौजूद थी। उन्होंने मजदूरों के आवेदन पत्र में ही टीप लिख दी। इस मामले में जनपद सदस्य मीना हिरोंदे ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि पहले सचिव सुशील चंदेल और सहायक सचिव को हटाया जाए।
*जनपद सदस्य को नहीं है अधिकार*
इसके बाद ही ग्राम पंचायत में काम शुरू हो सकेंगे। क्योंकि सचिव अपनी मनमानी करता है। ग्राम पंचायत में गुणवत्ताहीन कार्य कराए गए है। इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ गणेश पांडेय से बात की तो उनका कहना है कि जनपद सदस्य को यह सब लिखने का अधिकार नहीं है।
जनपद सदस्य को कोई शिकायत है तो जनपद में आकर शिकायत करें। हमारे वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर सकती है। ग्राम पंचायत के काम को नहीं रोक सकती। जनपद कार्यालय से जनपद सदस्य को पत्र जारी किया जाएगा।
_इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश_