*कबड्ड़ी के महासंग्राम में आजमगढ़ की टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा*
पुरैना- महराजगंज जनपद के विकासखण्ड घुघली के पुरैना खण्डी चौरहे पर हो रहें कबड्ड़ी के महासंग्राम के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने हरपुर महंत को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।

पुरैनाखंडी चौरा के पुरानी बाजार स्थित पंडित पारस नाथ पांडेय खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी महासंग्राम के दूसरे दिन रविवार को देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने हरपुर महंत की टीम को 20 अंकों से करारी शिकस्त देकर कबड्डी महासंग्राम के फाइनल मुकाबले का खिताब जीत लिया। जिला कबड्डी संघ महराजगंज द्वारा गोरख गुप्ता,शैलेश पटेल, दुर्गेश आजाद, नजरूद्दीन सिद्दीकी, विवेक वर्मा व लवकुश वर्मा की निर्णायक मंडल की टीम द्वारा संपादित किए गए इस खेल में जहां विजेता व उप विजेता टीम को क्रमशः 3100 व 2100 रुपये नकद,शील्ड व स्पोर्ट्स किट देकर प्रांतीय रक्षक दल के पदाधिकारी अखिलेश उर्फ बबलू चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया

वहीं अश्विनी फार्मा के प्रोपराइटर व समिति के अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया द्वारा दोनों टीमों को डिनर सेट देकर सम्मानित किया गया । बेस्ट रीडर का खिताब आजमगढ़ के गौरव, बेस्ट डिफेंडर का खिताब महराजगंज के अजय एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हरपुर महंत के संदीप के नाम रहा।सफाईकर्मचारी संघ की घुघली इकाई के अध्यक्ष काशी चौधरी मुख्य कमेंटेटर की भूमिका में रहे ।इसके पूर्व खिलाड़ियों से परिचयात्मक समारोह के बाद आयोजित सभा को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त होता है तथा मन मस्तिष्क स्फूर्ति व उमंग से भरे होते हैं।।बतौर विशिष्ट अतिथि घुघली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि खेल योग व साधना का बेहतर समन्वय है जो तन व मन में आत्मबल भरता है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय रक्षक दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश उर्फ बबलू ने कहा कि खेल हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाता है तथा शरीर का सर्वांगीण विकास करता है। इस मौके पर जनार्दन प्रसाद गुप्त,विनय कुमार पांडेय,पवन जायसवाल, विजय बहादुर चौधरी,मनोज चौधरी, लालबिहारी प्रजापति, लल्लन सिंह,विनय जायसवाल, सतीश जायसवाल,सुरेंद्र चौधरी, मुंशीलाल जायसवाल,पिंटू चौधरी, विजय कुमार ,मोहम्मद कलाम खान सहित कबड्डी समिति के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।
जिला संवाददाता महराजगंज अरविन्द पटेल