ब्यूरो चीफ पत्रकार शादाब अंसारी की रिपोर्ट जौनपुर जिला मछली शहर की बड़ी खबर।
शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसे को कल बड़े धूमधाम से मनाया गया
जुलूस में शामिल सभी अकीदत मंदो ने अपने अपने नात को पेश किया।

जुलूस की शुरुआत कजियाना मोहल्ले से मस्जिद शाह अशरफ शाह रहमतुल्लाह अलैह से हुई जो धीरे धीरे जुलूस की शक्ल में मोहम्मद हसन रोड से होते हुवे सराय व जंघई तिराहा होते हुवे शाही रोड से सुबह 6 बजे जलसा गाह सीरत कमेटी पर पहुंची जहां पर जुलूस का एख्तेताम हुआ।इस दौरान 11 अंजुमनो ने हिस्सा लिया

जिसमे सीरत कमेटी की तरफ फैसला सुनाया गया जिसमे अंजुमन इस्लामिया मोहल्ला कोतवाली फर्स्ट अंजुमन फरुकिया मोहल्ला बावली सेकंड
और अंजुमन महमूदिया और कुरैशिया थर्ड रहीं
आपको बताते चलें कि मछली शहर जश्न ईद मिलादुन्नबी की दूसरी रात तकाबले का रखा गया इस दौरान सभी अंजुमनो ने अपने अपने कलाम पढ़े।
जिसमें सीरत कमेटी की तरफ फैसला सुनाया गया जिसमे अंजुमन इस्लामिया मोहल्ला कोतवाली फर्स्ट
अंजुमन तौहीदिया सेकंड
और अंजुमन फारूकिया थर्ड रही
उन सभी को सीरत कमेटी से इनाम से नवाजा गया