जयसिंहनगर: जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत खनिज प्रतिष्ठान मद से विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों के निर्माण कार्य संचालित हैं जहाँ गुडवत्ता को दरकिनार कर निर्माण एजेंसियां कार्यों को अंजाम दे रही हैं ।गत दिनों जिले के प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित कुछ निर्माण कार्यों का अवलोकन किया था जिनमें ज्यादातर कार्यों में अनियमितता सामने आई थी ।जयसिंहनगर जनपद पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति के सभापति राजेश मिश्रा एडवोकेट ने एक जानकारी में बताया कि जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र में खनिज मद के कार्यों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की जाकर गुडवत्ता को दरकिनार कर निर्माण एजेन्सी मनमाने ढंग से कार्य करा रही हैं,ग्रामीणों ने बताया कि कई पंचायतों ने निर्माण कार्य ठेके पर उठा रखें हैं पंचायतों के कर्ता धर्ताओं को सिर्फ अपने कमीशन से ही मतलब है । मिश्रा ने कहा कि जनपद पंचायत के उपयंत्री भी शायद ले आउट के बाद मूल्यांकन की खानापूर्ति करने ही निर्माण स्थल पर जाते हैं, कार्यों की गुडवत्ता के बजाय शायद उन्हें भी सिर्फ कमीशन से ही मतलब रह गया है । जनपद सदस्य मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ निर्माण कार्यों में अनियमितता के संबध में उन्होंने जनपद पंचायत के जिम्मेदारों के समक्ष भी बात रखी है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही है ।मिश्रा ने कहा कि अगर जिले के प्रभारी मंत्री कभी जयसिंहनगर के लिए भी समय देते और जनपद क्षेत्र में चल रहे खनिज मद के कार्यों का अवलोकन करते तो गुडवत्ता में सुधार की गुंजाइश बनती और खनिज मद की राशि कमीशन खोरी का शिकार होने से बचती
इंडियन टीवी न्यूज के लिए शहडोल से ब्यूरो चीफ बीके तिवारी