गोला बाजार गोरखपुर 25 दिसम्बर। गोला ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मदरहा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयन्ती के अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शिक्षक संवर्ग के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अंगवस्त्र, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में समाज के अन्य प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता, डाक्टर , पत्रकार आदि लोगों कों भी साथ में सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाब चन्द गुप्त,विनय जायसवाल, एड० आशीष गुप्ता, डा० ओमप्रकाश गुप्ता, डा०मधुप त्रिपाठी,अरूण कुमार,पवन सोनकर,नत्थू प्रसाद,आलोक गुप्ता,आदि उपस्थित थे।
इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।