नाली में भ्रूण मिलने से फैली सनसनीसी कर नीमकाथाना के वार्ड 11 की घटना, पुलिस ने पीएम करवा कर दफनाया
नीमकाथाना कस्बे के वार्ड नंबर 11 मोदी धर्मशाला के पीछे नाली में मंगलवार को सुबह भूरण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। • घटना की सूचना से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और भूरण को राजकीय कपिल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 मोदी धर्मशाला के पीछे सफाई कर्मचारी नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान नाली में भूरण दिखाई दिया। कर्मचारियों ने भूरण की नाली से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और भूरण को राजकीय कपिल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। जहाँ पोस्टमार्टम करवाकर भूरण को दफना दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भूरण 4 से 5 माह का बताया जा रहा है।
इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान