डिंडौरी। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौंदाझीर निवासी 32 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला लक्ष्मी बाई अपने पति अशोक मरकाम के साथ वर्तमान में कोतवाली थाना अंतर्गत मण्डला बस स्टैंड वार्ड नम्बर 11 डिण्डौरी में रहते थे। बताया गया कि महिला ने 27 दिसम्बर की शाम को अज्ञात कारणों के चलते कनेर की बीज खा ली थी जिसके चलते रात 8 बजे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था किंतु स्वास्थ्य काफी बिगड़ने के चलते 28 दिसंबर को सुबह लगभग 5 बजे मौत हो गई है। वहीं बताया गया कि म्रतक महिला की पति ड्राइवर का काम करता है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों समेत गांव के भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।