महराजगंज। भारत जोड़ो यात्रा महीनों से कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है।आज दोपहर महराजगंज के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक की गयी जिसमें सभी सम्मानित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को तथा कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हुंहुकार भरी जिलाध्यक्ष ने कहा कि देशभर में एकजुटता प्रेम प्रगति का संदेश लेकर व बेरोजगारी महंगाई से जूझ रही जनता की आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी समेत हजारों लोग 3500 सौ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रहे हैं यह पदयात्रा अब तक 10 राज्यों से होकर गुजरती है और देश भर के लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके है 3 जनवरी 2023 को भारत जोड़ों यात्रा महान विभूतियों व स्वतंत्रता आंदोलन की धरती उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी साथियों करोड़ों देशवासियों के प्रेम आशीर्वाद और सहयोग से चल रही है इस यात्रा का मकसद देश के लोगों की एकजुटता प्रगति व जनता की बात सुनकर उसके मुद्दों पर आवाज उठाना है 3 जनवरी 2023 से उत्तर प्रदेश में आपको भारत जोड़ों के महायज्ञ में जुड़ना भी है और अपने परिजनों दोस्तों पड़ोसियों वह गांव शहर वासियों को इस यात्रा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया भी करना है।
जिला संवाददाता महराजगंज अरविन्द पटेल