ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

गूड़र रोड़ पर दो दुकानों में चोरी करने वाले युवक को खनियांधाना पुलिस ने 315 बोर के अबैध कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

```
  • चोर ने दो दुकानों को बनाया था निशाना अनोखे अंदाज में नाचते नाचते की थी चोरी सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई थी पूरी घटना

 

खनियांधाना थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को कम करने के लिये खनियांधाना थाना प्रभारी तीमेश छारी बराबर अभियान चला रहे है वही एक चोर ने पिछले दिनों एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया था उक्त चोर गोलू यादव निवासी खनियांधाना ने दोनों दुकानों को अपना निशाना बनाते हुये दुकान से लैपटॉप सहित हज़ारों का समान चोरी कर मौके से फरार हो गया था वही खनियांधाना पुलिस ने चोरी करने बाले आरोपी गोलू यादब को मुखबिर की सूचना पर से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के कब्जे से लेपटॉप एवं अन्य सामान और एक 315 बोर का अबैध देशी कट्टा बरामद किया है साथ ही उक्त चोर से पुलिस पूंछतांछ कर रही है
आपको बता दें कि बीते दिनों नगर के गुड़र रोड़ स्थित मोदी टाइल्स मालिक विकास जैन और गल्ले व्यापारी चेतन जैन ने बताया कि रोज की तरह ही हम शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए और सुबह जब दुकान खोलने आये तो दुकान के अंदर के ताले टूटे मिले। चोर ने दुकान में डांस करते करते चोरी की थी और लैपटॉप सहित नगद रुपए एवं अन्य कागजात ले कर रफू चक्कर हो गया था यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी दोनों दुकानों में लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ किया था ।।

खनियांधाना से आरती झा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *