कटनी= एसीसी लिमिटेड अडानी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग आफिसर (सेंट्रल) वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन एवं एसीसी ट्रस्ट प्रमुख श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास के निर्देशन में संचालित सी.एस.आर. कार्यक्रमों के अंतर्गत क्षेत्रीय युवाओं के कौशल प्रशिक्षण की दिशा मे सतत् प्रयास किए जा रहे हैं।एसीसी ट्रस्ट के दिशा सेंटर पर औद्यौगिक सिलाई में प्रशिक्षित हो चुके 7वें बैच के 10 युवतियों को बैंगलोर स्थित शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जॉब का नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही ‘मेक इंडिया केपेबल’ जीवन कौशल प्रशिक्षण के 09वें बैच के 31 प्रशिक्षित युवाओं में से 27 युवाओं को भी जॉब हेतु नियुक्ति पत्र दिया गया जिनमे से 13 युवतियों को डिलेवरी डाट कॉम, सूरत (गुजरात) में व 14 युवकों को पीजी टेक्नोप्लास्ट, अहमदनगर पुणे (महाराष्ट्र) में मासिक आय पर काम करने हेतु नियुक्ति पत्र दिए गए। ये सभी नियुक्ति पत्र एसीसी कैमोर हेड फाइनेंस शिवपूजन गुप्ता, मैनेजर फाइनेंस रंजन एवं भरत कुमार के हाथों दिये गये। इसके साथ ही औद्योगिक सिलाई प्रशिक्षण के 8वें बैच और जीवन कौशल प्रशिक्षण के 10वें बैच का भी शुभारंभ किया गया जिसमें 40 से अधिक स्थानीय युवाओं ने प्रशिक्षण हेतु अपना नामांकन करवा लिया है।
रिपोर्ट =राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़