सीकर डाबला ग्राम पंचायत श्यामपुरा की चुहा की ढाणी के सैनिक प्रहलाद सिंह की मूर्ति का अनावरण रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा थे। अध्यक्षता विधायक सुरेश मोदी ने की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों व पूर्व सैनिकों ने सैनिक की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी। साथ ही सैनिक की वीरागंना तीजा देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि तंवरावाटी की धरती शहीदों व सैनिकों की है। मैं यहां की मिट्टी को नमन करता हूँ। इस मिट्टी ने देश की हिफाजत के लिए अपनेबेटों की शहादत दी है। खासतौर से सीकर व झुंझुनूं के बेटे देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत देने में सबसे आगे हैं। तंवरावाटी की मिट्टी के कण-कण में वीरता झलकती है। सैनिक के बेटे रामकरण ने बताया कि उनके पिताजी 28 फरवरी 1979 को सेना में भर्ती हुए। 25 सितम्बर 1996 को चमोली गढ़वाल में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि शहीदों की शहादत की बदौलत ही हम चैन की सांस ले पा रहे हैं। विधायक ने मंत्री गुढ़ा से नीमकाथाना को जिला बनवाने के लिए समर्थन मांगा तो मंत्री गुढ़ा ने कहा कि मैं भी चाहता हूं नीमकाथाना जिला बने, इसके लिए मेरे विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरवाटी व गुढ़ा का क्षेत्र नीमकाथाना में मिलने को तैयारहैं मगर झुंझुनू से सटा इलाका मिलने को तैयार नहीं है। क्योंकि उनकी दूरी ज्यादा हो जाएगी। भूपेन्द्र सिंह मावंडा ने नीमकाथाना में शहीद स्मारक बनाने की मांग की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, विधायक सुरेश मोदी, विराट नगर विधायक इन्द्राज गुर्जर, कोटपुतली पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाणा, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, करणसिंह बोपिया, प्रधान सुवालाल सैनी, पंचायत समिति समस्य भूपेन्द्र सिंह, राजपाल डोई व कविता सामोता मिडिया बन्धु आदि मौजूद रहे।
इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान