गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र में दिसंबर 2022 में चाकू मारकर हत्या कर देने वाले फरार चल रहे अभियुक्त अर्जुन निषाद को बेलीपार पुलिस ने ककराखोर गांव हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हत्या में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को बेलीपार पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस अधीक्षकके दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 244/ 2022 धारा 147 148 302 352 506 34 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अर्जुन निषाद पुत्र भोला निषाद निवासी जुड़ापुर थाना बेलीपार को ककराखोर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है इसमें समलित अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से इंस्पेक्टर बेलीपार इकरार अहमद
व0उ0नि0 सतपाल सिंह थाना बेलीपार का0 श्यामसुन्दर थाना बेलीपार
का0 राहुल यादव द्वितीय थाना बेलीपार का0 जयप्रकाश यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर समलित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज सुरजदीप मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।