ब्यूरो चीफ नईम मामू
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से आगामी 20 जनवरी को होने वाले जलशोधन संयंत्र के लोकार्पण के शिलालेख पर भाजपाई पार्षदों के नाम अंकित करने कलेक्टर के नाम तहसीलदार सुधीर जैन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे मांग की गई है कि उक्त लोकार्पण कार्यक्रम के शिलालेख पर सांसद,विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष , नगर पालिका उपाध्यक्ष एवम संबंधित सभापति का नाम अंकित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उसी आधार पर सभी पार्षदों के भी नाम अंकित किए जाय, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शिलालेख पर नगर पालिका के समस्त सभा पतियों के नाम अंकित किए जा रहे हैं जो उचित नहीं है। यदि सभी सभा पतियों के नाम अंकित किए जा रहे है तो सभी पार्षदों के भी नाम अंकित किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के सभी पार्षद एवम सांसद प्रतिनिधि विजय शुक्ला भी मौजूद थे।
जिला ब्यूरो चीफ नईम मामू की रिपोर्ट