भिवाड़ी. भिवाड़ी के यूआईटी थाना पुलिस ने कम्पनी में चौरी करने वाला आरोपी सौमराज को गिरफ्तार किया गया। यूआईटी थानाधिकारी कुशाल सिंह ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देख त्वरित कार्यवाही करते हुयें मय पुलिस टीम के वांछित अज्ञात मुल्जिमान की तलाश की गई । इलाका थाना हाजा में हर संभव एवं संदिग्ध स्थानों पर अज्ञात आरोपीयान की तलाश व दबीश दी गई। आरोपी की तलाश वक्त घटना से निरन्तरा जारी रही । इस दौरान मुखबीर से सुचना मिली कि मंशा चौक पर आपके थाने की कम्पनी चोरी का मुल्जिम खड़ा हुआ हैं । सुचना विश्ववसनीय होने मय जाप्ता की मदद के रवाना होकर मंशा चौक के पास पहुँचे तो एक लड़का घुमता हुआ दिखाई दिया । जो बावर्दी पुलिस जाप्ते को देखकर भागने लगा । जिसे जाप्ता की मदद से पकड़ा व पता पुछा तो उसने अपना नाम सौमराज पुत्र जगदीश प्रसाद जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी भैंसला पट्टी मुण्डिया थाना बालघाट जिला करौली राजस्थान होना बताया जिसे गिरफ्तार किया गया।