श्योपुर- श्योपुर में प्रस्तावित अटल प्रोग्रेस व निर्माण में जा रही किसानों की जमीन के बदले मुआवजे की मांग को लेकर प्रभावित लगभग तीन सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए समिति के अध्यक्ष रामजी लाल मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन अटल प्रोग्रेस वे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी है उन सभी किसानों ने गुरुवार दोपहर 12:00 हजारेश्वर मेला मैदान में एकत्रित होकर चर्चा के बाद अटल प्रोग्रेस वे में जा रही अपनी जमीन के बदले भूमि अधिग्रहण बिल अनुसार चार गुना मुआवजा की मांग के साथ प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया साथ ही एसडीएम को किसानों ने मौके पर चर्चा में प्रोजेक्ट के संबंध में बताते हुए अवगत करवाया कि हमारी जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है उसके एवज में जो शासन द्वारा जो मुआवजा तय किया गया है वह बाजार मूल्य से बहुत कम है जो किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है उसका वर्तमान में बाजार मूल्य लगभग सात लाख से 8 लाख रू प्रति बीघा है जिस पर एसडीएम द्वारा किसानों की धरातल स्थिति को समझते हुए सभी मांगों को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया एकत्रित किसानों ने चार गुना मुआवजा नहीं देने की स्थिति में आंदोलन करने की शासन को चेतावनी दी!