जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार के साथ संतोष कुमार की रिपोर्ट
दर्शन आपको बताते चलें यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस मीटिंग के जरिए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने अपने जिले की तीनों विधानसभा सीटों की उपलब्धियां गिनाए और लाभार्थी छात्राओं को किट का वितरण किया गया।
इसके साथ-साथ सांसद ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी को बताया पहले नारे, ,जो जितना बड़ा अपराधी वह उतना बड़ा समाजवादी,,।
वहीं कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने को जायज बताते हुए कहा कि गांधी परिवार एक गरीब और पिछड़ी जाति के प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
वहीं आम आदमी पार्टी पर भी खूब बरसे कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं सीडीओ कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत एवं तिर्वा विधानसभा विधायक कैलाश राजपूत रहे मौजूद।
ब्यूरो रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ कन्नौज।