जिम्मेदारों की उदासीनता वाहनचालकों पर पड़ रही भारी
मेड़ता शहर में सडकों की बदहाली व क्षतिग्रस्त नालों के निर्माण की जिम्मेदारों द्वारा की जा रही अनदेखी का खामियाजा वाहनचालकों को भुगतना पड़ रहा है।शहरवासियों द्वारा जिम्मेदारों को कई बार अवगत करवाने के बाद भी नाले का निर्माण नही करने वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है।सोमवार देर शाम हुई बारिश के दौरान नागौर चौकी के पास एक दुपहिया वाहन चालक मोटर साइकिल सहित नाले में गिरकर घायल हो गया।मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि इस नाले के निर्माण को लेकर नगरपालिका के जिम्मेदारों को कई बार अवगत करवाया लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ली है।ऐसे में जिम्मेदारों की उदासीनता का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
ओमप्रकाश गौड़ ब्यूरो चीफ मेड़ता