बहराइच:सावधान,होली पर ज़हरीली मिठाई का जाल
तारिक अहमद
होली के त्योहार पर आप और हम छेना,रसगुल्ला, खोया और पनीर बड़े शौक से बाज़ार से खरीदते है मगर आप सावधान हो जाइए क्यों की इसी त्योहार की आड़ में मिलावटखोर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानों पर नकली मिलावटी और जहरीली मिठाईयां बेच रहें है।आज बहराइच के थाना प्यागपुर की पुलिस ने 24 कुंटल नकली मिलावटी मिठाईयां,खोया और पनीर से भरी एक पिकअप वैन को पकड़ा है। होली के त्योहार पर ये नकली मिठाईयां गाड़ी में भर कर उतरौला से चिलवारिया स्थित माही स्वीट शॉप वा शिवम स्वीट की दुकानों पर जा रही थी।पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने गाड़ी में लदी सारी नकली मिठाइयों को सैंपल लेने के बाद नष्ट कर दिया है।पुलिस और खाद विभाग की टीम ने चिलवरिया स्थित माही स्वीट और शिवम स्वीट की दुकानों पर छापेमारी करके वहां से भी भारी मात्रा में नकली मिठाइयों के साथ ही खोया और पनीर बरामद किया है।खाद्य विभाग की टीम ने बताया की पुलिस ने एक गाड़ी नकली मिठाईयां पकड़ी है जिसके बाद सूचना पर पहुंची हमारी टीम ने सैंपल लेते हुए मिठाइयों को नष्ट कराया है।