एसडीएम ने गांव के प्रधान को तत्काल शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। वहीं, यहां क्लास से शिक्षक गायब थे और बच्चे ही क्लास संभालते मिले। बच्चे जमीन पर ही बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। कक्षा एक व दो के बच्चे एक कमरे में बैठे थे, जिन्हें एक छात्रा खड़ी होकर पढ़ा रही थी। बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गुरु जी कहीं गए हैं।
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली एसडीएम ने गांव के प्रधान को तत्काल शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। वहीं, यहां क्लास से शिक्षक गायब थे और बच्चे ही क्लास संभालते मिले। बच्चे जमीन पर ही बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। कक्षा एक व दो के बच्चे एक कमरे में बैठे थे, जिन्हें एक छात्रा खड़ी होकर पढ़ा रही थी। बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गुरु जी कहीं गए हैं।
शिक्षामित्र कौशल्या यादव व प्रतिमा सिंह आई थी, किसी आवश्यक कार्य से चली गई हैं। इसके चलते स्कूल में बच्चों को ही दो कक्षाओं की जिम्मेदारी दी गई है। यह लापरवाही देखकर इतना तो तय है कि स्कूल के शिक्षक ही सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगा रहे हैंबोले अधिकारी
बजरडीहा मतदान केंद्र पर शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं, और समरसेबल खराब है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चे दूसरे कमरे में बैठे थे। वहां पर भी शिक्षक मौजूद नहीं थे। जबकि स्कूल के तीसरे कमरे में शिक्षामित्र इंद्रजीत सिंह बच्चों को पढ़ाते मिले। एसडीएम को शिक्षामित्र इंद्रजीत ने बताया कि स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीरज श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अभयजीत राय हैं, जो आज नहीं आए हैं।