राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
युवाओं ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान
राजगढ़ ब्यावरा ग्राम पंचायत आगर के मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला में मतदान करने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्ग व दिव्यांगों में खासा उत्साह है। हर जातति, वर्ग के लोग अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए बढ़ चढ़ कर सामने आ रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं की ताकत सामने दिखाई देती है। साथ ही देश के मजबूत लोकतंत्र की तस्वीर भी सामने आती है।
मतदान के बाद सेल्फी भीः अंचल में मतदान के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगी। लेकिन मतदाताओं के जोश में किसी तरह की कमी नहीं दिखाई दी। मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डालने के बाद प्रशासन द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाईंट पर सेल्फी भी ले रहे हैं। सरकार बनाने की अपनी शक्ति को उंगली पर लगे निशान के माध्यम से दिखा भी रहे हैं।
साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई
लोगो में उत्साह दिखा और अपना मताधिकार का प्रयोग बढ़ चढ़ कर किया
मतदान के दौरान खिलचीपुर विकासखंड
के ग्राम जामोन्या के पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण चौहान द्वारा शराब का सेवन कर एजेंट व मतदाताओं से अभद्र व्यवहार करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।