लोढ़ी खनन जांच केंद्र से तिरपाल बांध रात्रि का लाभ उठाते ओवरलोड ट्रक पास कर राजस्व की लूट
मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह
उत्तर प्रदेश सोनभद्र खनन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लाख दावा किया जा रहा है अवैध खनन पर रोक लगाने की जिसे देखते हुए समय समय पर ओवरलोड लोडिंग करने वाले क्रेशर मालिकों का खनन क्षेत्र में जांच कर कार्यवाही किया जा रहा है जिसके बावजूद लोढ़ी खनन जांच केंद्र से रात्रि लाभ उठाते हुए तिरपाल के से ढक कर के मानक अधिक गिट्टी मोरम खनन परिवहन कराये जाने की खुले आम सरपट दौड़ती ट्रकें जिला खान निरीक्षक सोनभद्र और सर्वेयर के कार्यो पर अनेको सवाल खड़ा कर रहे हैं , कि यदि जनपद में अवैध खनन बंद हैं तो , ओवरलोडिंग गिट्टी मोरम परिवहन और पासरों पर किये गए कार्यवाही से यदि जनपद पासर मुक्त है तो ये खुले आम सरपट तिरपाल बांध कर ओवरलोड दौड़ती ट्रकें किस के संरक्षण में फल फूल रही हैं।