106.93 लाख लागत से मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत निर्मित सी. सी रोड़ दो भाग में बट गया
मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह उत्तर प्रदेश सोनभद्र – भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा 106.93 लाख में मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत निर्मित सी. सी. रोड जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ होने की तिथि 09. 03. 2019 साइन वोर्ड में अंकित है वहीँ कार्य पूर्ण होने का तिथि अंकित नहीं है , जिसका कार्यवायी विभाग – ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग प्रखण्ड – सोनभद्र है। सूत्रों की माने तो मीतापुर सम्पर्क मार्ग से शम्भू पाण्डेय के घर लगभग एक किमी तक सिर्फ दो वर्ष पूर्व ही निर्माण कराया गया सी. सी. रोड जो मात्र दो वर्षों में भ्रष्टाचार के भेंट चढ गया और दो हिस्सो में बटने लगा है, वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त और गढ्ढा मुक्त सड़क दावे पर कार्यवायी विभाग लगा रहे बट्टा।