मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की report
*शक्तिनगर सोनभद्र :-* धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त गढ़ के तलाश में रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद था । कि मुखबिरी सूचना मिला कि अपने घर के पास एनसीएल (N C L ) खडिया खादान जाने वाली गेट नंबर (1) के पास मौजूद हैं यह सूचना को सुनते ही उ०नि० सुधीर कुमार सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, गोविंद कुमार, को अचानक अपने सामने देखकर घबरा गया NCL खडिया खादान की तरफ तेज रफ्तार कदमों से जाने लगा 20 से 25 कदम जाते-जाते घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के दौरान अपना नाम अनिल भारती पुत्र हरि प्रसाद निवासी निमिया टांड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष बताया।
यह विश्वास होने पर की मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अनिल भारती ही है कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय 08:05 बजे पुलिस ने लिया अपने हिरासत में। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग/मा० सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन किया गया ।
अनिल भारती की गिरफ्तारी की सूचना उनके पिता हरि प्रसाद को दिया गया।