हाथीयों के झुंड से बिछड़ें हाथी बासोबार में मचाई तबाही
ग्रामीण सह किसान हो रहे परेशान
प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
Indian TV News Hazaribagh
हजारीबाग दारू प्रखंड अंतर्गत हाथियों का झुण्ड पिछले कई सप्ताह से दारू प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई बाद में कुछ दिन पूर्व वन विभाग की मदद से बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कराया बताते चले पुनाइ पंचायत के लोहड़ी और जाएगा के बीच जंगल किनारे एक हाथी ने दो नन्हे मुन्ने बच्चों को जन्म दिया है उसके साथ एक और हाथी है यही दो हाथियों ने दारु प्रखंड क्षेत्र में लगातार भारी तबाही मचा रहा है। झुंड से बिछड़े एकलौते हाथी ने सोमवार की रात्रि को दारू पंचायत के बासोबार बस्ती में घुस गया। करीब रात्रि एक बजे ने महेंद्र प्रसाद के बारी के फसल नष्ट कर दिया । इस बारे महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके बारी में लगी खिरा, कद्दू, करेला, बंध गोभी, भिंडी की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अर्जुन महतो के बारी में लगे सब्जी को नष्ट कर दिया। वही लालचंद राम के कॉरकेट शीट के बने घर के दीवार को तोड़ दिया। हाथी ने मंगलवार की सुबह तक बस्ती में तबाही मचाता रहा। ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद हाथी को बस्ती से निकालने में सफल हुए। अभी भी हाथी पास के जंगल मे है और ग्रामीणों को डर है कि रात्रि को पुनः हाथी बस्ती की और प्रवेश कर सकता है। ग्रामीणों का कहना है की प्रशासन चाहे तो शक्ति से कार्रवाई करते हुए हाथियों को दूर की जंगलों में भेज सकती है।