*गेंग रेप के आरोपियो को कटनी जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।।*
*कटनी=* एक आदिवासी बालिका जो कि सीधी जिला की निवासी हैं आदिवासी नाबालिक बालिका के साथ विगत 4, 5 दिवस पूर्व थाना जैतवारा के ग्राम कोठरा के समीप सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। अज्ञात आरोपी के द्वारा रेल्वे स्टेशन सतना के बाहर से नाबालिक बालिका को मोटर साईकिल से ले जाया गया था। रास्ते में अपने साथी को बुलाकर शहर में बालिका को घुमाने के पश्चात घटना को अंजान दिया गया। सामूहिक दुराचार के इस सनसनी खेज मामले में जीआरपी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। घटनाक्रम की जांच करते हुए जीआरपी पुलिस द्वारा शहर के पेट्रोल पम्पो एवं शहर सतना में विभिन्न जगह लगे सीसीटीव्ही कैमरो एवं शराब दुकान में लगे कैमरो को चेंक किया गया। जांच में यह बात सामने आई की पीडिता दो युवको के साथ मोटर साईकिल मे बैठी देखी गई। आरोपी रामागोविन्द कुशवाहा एवं दीपक रजक के रुप में चिंहित हुयें। जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की गई। आरोपीयों को गत 14 जून 2024 को पकडा गया। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल जप्त की गई।पकड़े गए आरोपी रामागोविन्द कुशवाहा के कब्जे से 1 मोटर साईकिल HERO HF DELUX कंपनी की जिसका चेंचिस नं-MBLHAW022452 एवं आरोपी दीपक रजक के कब्जे से 2. मोटर साईकिल SP SHINE ब्लैक रेड कलर की नं-MP19ZG7409 है चेंचिस नं-MF4ZC942DRG357220 जप्त किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सुश्री सारिका पाण्डेय के नेतृत्व में निरीक्षक अरुणा बाहने, एवं चौकी प्रभारी जीआरपी सतना उनि राजेश राज एवं उनि एल.पी. कश्यप, सउनि आर.एस. शुक्ला, प्रआर. अशोक तिवारी प्रआर. दयाचंद तिवारी, आर. प्रशान्त यादव, अंकित यादव, आर. अरुण, आर. कमलेश, आर. धर्मेन्द्र गुप्ता, आर. अमित, आर धर्मेन्द्र राजडर, आर. अनुज कुमार, म. आर. खुशबू सिंह, म. आर. प्रिया सिंह, म.आर. सुमन, एवं सायबर सेल जबलपुर प्रआर, सागर उपाध्याय, रवि मांझी, एवं समस्त जीआरपी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़