रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
अलवर। शहर में बिल्डर उड़ा रहे हैं राजस्थान बिल्डिंग बाइलॉज 2020 की धज्जियां
कई नियमों को तक पर रखकर हो रहा है बिल्डिंग का निर्माण…
निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रही है कोचिंग,, किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा…
अलवर नगर निगम इन दोनों पूर्ण रूप से धृतराष्ट्र की भूमिका में आ गई है अलवर नगर निगम में बैठे नेता और अधिकारियों ने अलवर में नियमों के विरुद्ध बन रही बिल्डिंगों की तरफ देखना बंद कर दिया है अब इस धृतराष्ट्र की भूमिका के पीछे क्या गोलमाल है यह तो नगर निगम में बैठे शिक्षित नेता और अधिकारी ही जाने। लेकिन इस अंधेपन की वजह से अलवर शहर में नियमों के विरुद्ध बनने वाली बिल्डिंगो की अचानक से बाढ़ आ गई है।
नियमों के विरुद्ध जितनी बिल्डिंग पिछले एक वर्ष में बनी है उतनी बिल्डिंग अलवर के इतिहास में आज तक नहीं बनी है। वर्तमान में बिल्डर ना तो बिल्डिंग में सेटबैक छोड़ रहे हैं और ना ही पार्किंग बना रहे हैं। जिसकी वजह से इस शहर में आने वाले भविष्य में कोई ना कोई बड़ी दुर्घटना तो घटित होगी ही साथ ही पार्किंग की भी एक बड़ी व्यवस्था बिगड़ने वाली है।
अब थोड़ा इसे विस्तार से समझिए नगर निगम से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अलवर की स्कीम नंबर,2 कॉलोनी है जो की नगर निगम के दायरे में आती है। इस कॉलोनी में एक बिल्डर के द्वारा कई नियमों को तक पर रखकर दो बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इतनी कमियां है जिसे आसपास में रहने वाले लोग और रास्ते से आते जाते लोग और एक आंख का अंधा भी आसानी से बता सकता है।
लेकिन नियमों के विरुद्ध बनने वाली यह दोनों बिल्डिंग अलवर नगर निगम में बैठे अधिकारी और नेताओं को दिखाई नहीं देती है अब इस अंधेपन के पीछे क्या लालच है यह सोचने का विषय बन गया है।
क्योंकि यदि बार-बार खबर लिखकर अधिकारियों और नेताओं को भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई बिल्डिंग के विरुद्ध नहीं होती है तो इससे यह मंशा जाहिर हो जाती है की अलवर नगर निगम भ्रष्टाचार में अव्वल दर्जे पर आ गया है।