*सहायक यंत्री जनपद पंचायत की अपने उपयंत्रियो को भ्रष्टाचार की खुली छूट दोहरे पद का जिम्मा संभालते ही भ्रष्टाचार में तेजी से हुआ वृद्धि*
*जयसिंहनगर*
इन दिनों जनपद पचायत की बागडोर का जिम्मा सहायक यंत्री के हाथों में बताया जाता है कि वैसे तो शासकीय कार्यों के निस्तारण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मरावी काफी निपुण माने जाते हैं लेकिन धरातल में महज कुछ और ही है ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत घोरषा के ग्राम सौंता में तालाब जीर्णोद्धार का है जहा पर जेसीबी मशीन एवम ट्रेक्टर के माध्यम से मनरेगा योजना के कायदों के विपरीत कार्य सुचारू रूप से संचालित है ऐसा ही एक ताजा मामला ग्राम पंचायत मशीरा का है जहा पर सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा कर शासकीय राशि का दुरुपयोग जारी है,लेकिन इन सभी निर्माण कार्यों की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मरावी को होने के बाद भी उपयंत्रि एवं ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा बेरोक टोक जारी है क्युकी दोहरे पद में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन दिनों दोहरे पद के बोझ तले दबकर तमाम नियम कायदों को ताक रख कर महज कागजों में निर्माण कार्य करवाकर प्रसासनिक गलियारों में वाह वाही बटोरने के फिराक में है तभी तो ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों के बदौलत बड़ी संख्या में इन्ही क्षेत्रो से मजदूर मजदूरी से वंचित होकर बड़ी संख्या में शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर है अगर समय रहते ऐसे नियम विरुद्ध कार्यों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवम मातहत उपयंत्रियों के भ्रष्ट कार्य शैली पर अंकुश नहीं कराया गया तो आगामी चंद सप्ताह में ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूर बड़े शहरों के लिए पलायन कर जायेगे जिसका खामियाजा अन्न दाता को भुगतना पड़ेगा देखिए इंडियन टीवी न्यूज की ग्राउंड जीरो से खास रिपोर्ट,
*इंडियन टीवी न्यूज के लिए शहडोल से ब्यूरो चीफ बीके तिवारी के साथ विनोद तिवारी की रिपोर्ट*