यात्रा से वापस घर जा रहे परिवार को बाइक सवार उचक्कों ने किया परेशान।
बरेली I फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में केदारनाथ धाम से यात्रा कर निजी वाहन द्वारा अपने घर लखनऊ जा रहे एक परिवार को फरीदपुर के पहले बाइक सवार कुछ उचक्कों ने उनके साथ गंदी हरकतें करनी शुरू कर दी विरोध करने पर उनकी कार में हेलमेट मारकर शीशा तोड़ दिया फिर भी कार चालक ने फरीदपुर से उन लोगों से बचने के लिए कार भगायी लेकिन उन उचक्कों पर भी बाइक आर वन फाइव थी लगातार पीछा करते रहे फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत के सामने पहुंचकर जब बाइक सवार थोड़े पीछे रह गए तब कार चालक ने डायल 112 पुलिस को फोन किया मौके पर पुलिस पहुंची तब तक बाइक सवार भी पीछे से आ गए और पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया थाने पहुंचकर दोनो पक्ष में समझौता हो गया पुलिस ने बाइक सवारों रमीराजा ,रितिक निवासी सलेमपुर राजा थाना गोपालगंज बिहार का शान्तिभंग में चालान किया है।
कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि दोनो में वाहन आगे निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था बाइक सवारों का शान्तिभंग में कार्यवाही की है।