*खेतों में एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप*
*युवक के मुंह में कपड़ा ठोसकर और रस्सी से हाथ बांधकर दिया वारदात को अंजाम*
*मृतक युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर*
*इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी *
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीलपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेतों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और हाथ रस्सी से बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। सीओ आशीष यादव,थाना प्रभारी बृजमोहन मौके पर पहुंचे। मृतक की मां ने बेटे की हत्या की तहरीर जलालपुर थाने में दी है। बीलपुर गांव निवासी रामदुलारी पत्नी ललइयां ने बताया कि उसके पांच बेटों में सबसे छोटा 28 वर्षीय लखन लाल गांव में ही रहकर पिता के साथ खाड़ू की डलिया बनाने में हाथ बटाता था। गुरुवार रात 8 बजे घर से खाना खाकर निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पंचायत भवन के पीछे जलालपुर रोड की बगल में खेत में पड़ा मिला है। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी और कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर कुछ नमूने एकत्र किए हैं। डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर एक साथ जांच कर रही है। जलालपुर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जल्दी वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।