रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
जूनियर वर्ल्ड कप इटली में शॉटगन स्किट में ज्योतिरादित्य सिंह लगाएंगे निशाना
बदनावर | तहसील के एक छोटे से गांव कोद के शूटर ज्योतिरादित्य सिंह सिसौदिया का चयन नेशनल ट्रायल्स में मेरिट आने पर भारतीय जूनियर टीम के पांच खिलाड़ियों में हुआ है, जो 9 से 16 जुलाई तक इटली के पोरपेट्रो में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन स्किट में भाग लेने जा रहे हैं। जहां सिसौदिया इस वर्ल्ड कप में प्रतिनिधित्व करेंगे।
संपूर्ण राजपूत समाज का मान बढ़ाने के लिए ज्योतिरादित्य बना को बधाई दी।