इंडियन टी वी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ दिवाकर सिंह जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
बरेली फायरिंग कांड मे पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्यवाही ।
इज्जत नगर बरेली दिनांक 22.06.2024 की प्रातः बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेव मार्बल की दुकान के पास आदित्य उपाध्याय पुत्र रामबाबू की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर द्वितीय पक्ष के राजीव राणा आदि के द्वारा की गयी फायरिंग में थाना इज्जतनगर पर वादी उ०नि० राजीव प्रकाश थाना इज्जतनगर बरेली के द्वारा मु0अ0सं0 384/2024 धारा 147/148/149/307/427/435/323 भादावि व धारा 7 आपराधिका कानून (संशोधन) अधिनियम बनाम राजीव राणा व आदित्य उपाध्याय आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया एंव उपाध्याय पक्ष के रोहित शर्मा पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम बैरम नगर थाना शीशगढ जनपद बरेली की तहरीर पर मु०अ०सं० 386/2024 धारा 147/148/149/307/327/427/504/506/394 भादवि बनाम राजीव राणा आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। आज दिनांक 23.06.2024 को उपरोक्त मुकदमों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय जनपद बरेली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा निम्नलिखित प्रकाश में आये अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार/हिरासत पुलिस में लिया गया जिनका विवरण निम्नवत है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण शैलेश, अर्जुन एंव फरार अभियुक्त के०पी० सिंह के द्वारा अपनी आई. डी लगाकर होटल सी० के० वैली मुंशीनगर थाना इज्जतनगर में कमरा नं0 206 से 210 (5 कमरे) लिये जिनमें 30 लोग रात को इन कमरो में रूके थे तथा इनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यह लोग फायरिंग की घटना में शामिल हुये थे। दौराने गिरफ्तारी व पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया।