*थाना गंगोह पुलिस ने महिला को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार अपहर्ता सकुशल की बरामद….*
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध नियन्त्रण व वांछित वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह के कुशल नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस द्वारा उक्त अभियोग के सम्बन्ध मे त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शारिक पुत्र शफीक निवासी ग्राम बौडपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर नानौता चौक कस्बा गंगोह से मय पीडिता अपहर्ता के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शारिक उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*रिपोर्ट :- रमेश सैनी सहारनपुर