नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
दारू प्रखंड में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का प्रखंड स्तरीय कमीटी विस्तार किया गया ।
दारू:झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का प्रखंड स्तरीय कमेटी विस्तार दिनांक 25.7.24 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय दारू प्रखंड के ग्राम हरली पंचायत भवन सभागार में बैठक JBKSS/JLKM के जिला अध्यक्ष सरयू साव, केंद्रीय संगठन मंत्री माही पटेल ,महेंद्र प्रसाद, और केंद्रीय महासचिव उदय मेहता के उपस्थिति में किया गया । जिसकी अध्यक्षता बलवंत कुमार एवं संचालन प्रकाश कुमार ने किया।
जेबीकेएसएस/जेकेएलएम दारू के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद चुने गए। और उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, नरेश प्रसाद सोनी, सचिव शिबू प्रसाद, सहसचिव बलवंत कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार ,महामंत्री विनोद कुमार साव, संगठन मंत्री सतीश कुमार गिरी ,व अन्य दो पोस्ट वंचित है। वही कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सिराज अंसारी, रणधीर गिरी, अजीत कुमार, निरंजन कुमार,जितेंद्र कुमार, सूरज कुमार , किशोर प्रसाद आदि शामिल हैं।