ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दमोह: जयंत मलैया को भाजपा ने किया नोटिस जारी, पांच मंडल अध्यक्ष निलंबित

```

जयंत मलैया को भाजपा ने किया नोटिस जारी, पांच मंडल अध्यक्ष निलंबित

दमोह के पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित,पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

दमोह..///.. दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने दमोह जिले के अपने पांच मंडल अध्यक्षों अभाना मंडल अजय सिंह, दीनदयाल नगर मंडल संतोष रोहित, दमयंती मंडल मनीष तिवारी, बांदकपुर मंडल अभिलाष हजारी, बॉसा मंडल देवेन्द्र सिंह राजपूत और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सिद्धार्थ मलैया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार की गई. इस कार्यवाही के साथ-साथ पूर्व विधायक श्री जयंत मलैया को भी दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर/// सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *