प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…………मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों को युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते ने मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की अपील की …
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत जी शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय जी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते जी एवं जिला योग प्रचारक मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज जी के द्वारा ग्राम विक्रमपुर के बरगोह मे पहुंचकर मनरेगा में कार्य कर रहे हैं मजदूरों से चर्चा की कार्य कर रहे मजदूरों से निवेदन किया कि वे सभी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करे और सभी मजदूरों को मास्क वितरित किया गया और कहा कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा पिछले वर्ष भी कोरोना काल में सभी को पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया था इस वर्ष भी आप सभी को पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा साथ ही सभी मजदूरों से अपील कि सभी बीना किसी अफवाहों में आऐ कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं । कोरोना से बचाव के लिए युवा मोर्चा जिला मंत्री ने दो गज की दूरी, निरंतर मास्क के उपयोग व कोरोना का टीका को कारगर बताया।
