ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम: नवागत कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर दिए निर्देश

```

प्रत्येक मरीज को त्वरित उपचार मिले

नवागत कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर दिए निर्देश

रतलाम नवागत कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने आज शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रत्येक मरीज को त्वरित उपचार मिले। उपचार में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। मरीज के परिजन भी संतुष्ट रहें तथा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो।

श्री पुरुषोत्तम ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता को यह भी निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग के लिए आने वाले मरीजों के लिए वर्तमान स्थल की जगह परिसर में ही अन्य कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित करें जिससे स्क्रीनिंग अंदर की तरफ हो सके। उन्होंने परिसर का भ्रमण कर प्रत्येक विभाग का निरीक्षण किया। परिजनों के लिए की गई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मेडिकल कालेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने इस दौरान बताया कि मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से परिजनों को पूर्ण उपचार प्रदान किया जा रहा है। कोविड के लिए निर्धारित 550 बेड में से अधिकांश मरीजों की अधिकता के कारण भरे हुए हैं, फिर भी प्रत्येक मरीज को यहां उपचार प्रदान करने के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन व्यवस्था, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों की व्यवस्था की भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गेहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन तथा सुश्री मनीषा वास्कले भी मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *