प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……….
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज , और कहा टीका, सुरक्षित है सभी लगवाएं सुरक्षा कवच – …….
डिण्डोरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच वैक्सीन की दूसरी डोज ली, उन्होंने कहा कि आज मैंने कोरोना टीका की दूसरी डोज लगवाई है, मैं स्वस्थ हूं मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अफवाहों को ध्यान न देते हुए टीका जरूर लगवाएं, टीका ही एकमात्र उपाय है जो कोरोना जैसी भयावह बीमारी से बचा सकता है। उन्होंने टीकाकरण कार्य मे जुटे स्वास्थ्य अमले से चर्चा करते हुए उनकी सराहना की और अमले का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में आप सभी कोरोना वारियर्स लोगों को सुरक्षित करने में जुटे हैं । आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा की 18 वर्ष से ऊपर सभी अपना टीकाकरण करवा कर खुद को सुरक्षा कवच दें, स्वास्थ्य अमले को सहयोग व सम्मान दें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम कोरोना की जंग जरूर जीतेंगे।
